लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद

कानपुर लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल के निर्देशन में सघन वाहन तलाशी अभियान
सघन वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुए 12 लाख 6 हज़ार रुपए
रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए चेकिंग पॉइंट गुरुदेव चौराहे पर वाहन चालक शिवप्रताप पांडेय को रोका। वाहन तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 लाख रुपए बरामद हुआ
दूसरी ओर कल्याण पर थाना क्षेत्र में आई आई टी मेट्रो स्टेशन के नीचे बनाए गए चेकिंग पॉइंट पर टीम ने मैनपुरी से आ रही अर्टिका को रोका* *उसकी तलाशी के
 दौरान 2 लाख 6 हज़ार रुपए बरामद हुए।
दोनों वाहन चालक रुपयों के विषय में संतोषजनक उत्तर नही दे पाए। इसलिए मौके पर एफ एस टी की टीम को बुलाया गया। टीम जांच पड़ताल कर के कानूनी कार्यवाही कर रही है।

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बचन बद्ध। 



ब्यूरों रिपोर्ट 
ए के सिंह। 

कानपुर यूपी

Post a Comment

Previous Post Next Post