पीड़िता की मां ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार,दरोगा पर लापरवाही का आरोप

वाराणसी। विगत दिनों चोलापुर थाना अंतर्गत तराव निवासिनी टिंकी उर्फ पिंकी देवी पत्नी अंकित कुमार सिंह पुत्री अनिल कुमार सिंह के द्वारा मारने पीटने का आरोप लगाया गया था।जिस संदर्भ में चोलापुर थाने में पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वही आज पुलिस कमिश्नर से ज्ञापन देने आई पीड़िता की मां ने विवेचना कर रहे दरोगा के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता की अभी तक 161 का बयान नहीं करवाया गया है जबकि लगातार दरोगा थाने पर बुला रहा है और जाने पर पूरे दिन बैठा दे रहा है।वही आज पीड़िता की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विवेचक लगातार विपक्षियों के दबाव में आकर मुकदमे में सुलह समझौते की दबाव बना रहा है और सही ढंग से विवेचना नहीं कर रहा है।
युवा फाउंडेशन अध्यक्ष सीमा चौधरी पिंटू शर्मा अधिवक्ता कलीम फरहत, अधिवक्ता आलोक पाठक,अधिवक्ता नियाज अहमद इत्यादि लोगों ने इस महिला का पूरा सहयोग किया।
आपको बता दे कि यह महिला जो कि पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती थी यहां पर इलाज के अभाव में इनको बीएचयू रेफर किया गया लेकिन एमएलसी रिपोर्ट नहीं होने की वजग से उनका इलाज नहीं हो होने की वजह से ये हारकर यह बिहार आरा पहुंच गई जहां पर उन्होंने इलाज कराया और सरकारी डॉक्टर ने बताया कि उनके गले में कुछ परेशानी है, टिंकी देवी ने बताया कि उनके पति ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिक की थी।


वाराणसी यूपी

Post a Comment

Previous Post Next Post