संवाददात हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर जौनपुर : मछली शहर में स्थित श्रीराम मेमोरियल हेल्थ सेंटर एवं ब्लड कंपोनेंट पर स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष का उद्घाटन अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य लाल जी पटेल ने किया।
इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुंजा पटेल ने ढाई सौ महिलाओं की बीमारियों की जांच कर उनका इलाज किया। स्वास्थ शिविर में महिलाओं की खून जांच ,शुगर, बीपी ,हीमोग्लोबिन, इसीजी,यूरिन टेस्ट आदि की जांच निशुल्क की गई। डॉक्टर कुंजा पटेल ने गर्भवती महिलाओं को बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने मरीज व उनके परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इसी क्रम में संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर अशोक पटेल ने कहा कि महिलाओं में होने वाली समस्त बीमारियों का इलाज कम खर्चे में किया जाएगा। नॉर्मल डिलीवरी ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है तथा ब्लड बैंक सेंटर भी है। इस दौरान अपर्बल पटेल एडवोकेट, अखिलेश पटेल, संतोष कुमार पटेल, अनीश पटेल, डॉक्टर अर्पित सिंह ,सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ व सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Post a Comment