गाय को हेलिकॉप्टर से हवा में टांगकर ले जाया गया हॉस्पिटलवायरल वीडियो देखकर भड़के लोग


इस वीडियो ने इंटरनेट की जनता को हैरान कर दिया है। दरअसल मामला स्विट्जरलैंड का है, जहां एक गाय को पशु चिकित्सालय तक ले जाने के लिए हैलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। हैरान करने वाली बात ये है कि गाय को विमान के अंदर नहीं बल्कि बहार रस्सी के सहारे लटकाया गया था.

​आपने लोगों को जानवरों के इलाज के लिए उन्हें अलग-अलग वाहनों से अस्पताल ले जाते देखा होगा, लेकिन स्विट्जरलैंड में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस क्लिप में एक गाय को पशु चिकित्सालय तक ले जाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला गया। जिसने जानवरों के साथ इंसान के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हवा में उड़कर अस्पताल पहुंची गाय

‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ‘@AMAZINGNATURE’ नामक हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- स्विट्जरलैंड में एक गाय पशुचिकित्सक के पास उड़ती हुई गई। इस 23 सेकेंड के क्लिप में एक गाय को हेलिकॉप्टर से बांधकर हवा में झुलाते हुए ले जाया जा रहा है। वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि गाय सिर्फ एक रस्सी से बंधी हुई काफी ऊंचाई पर लटकती हुई जा रही है। हेलिकॉप्टर गाय को लेकर ऊंचे पहाड़ और घास के मैदान पार कर रहा है।

खतरे में डाली गाय की जान

इंटरनेट पर आते ही इस वीडियो ने चर्चाओं की झड़ी लगा दी है। इसे अभी तक करीब तीन करोड़ बार देखा गया है और इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नेटिजन्स का कहना है कि इलाज के लिए गाय की जान को खतरे में डाला जा रहा है। कुछ लोगों को जानवरों के चिकित्सा और देखभाल के लिए इस हद तक जाने की ये बात काफी पसंद आई। वहीं कई अन्य लोगों ने इसे उपचार के लिए बड़े जानवरों के परिवहन की चुनौतियों पर बात की।

लोगों ने बताया पशु क्रुरता

एक यूजर ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा- मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकता कि किसी जानवर को इलाज के लिए ले जाने के लिए इतना खतरनाक तरीका अपनाया जाएगा। दूसरे यूजर ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए कहा - यह बेहद आश्चर्यजनक है। मुझे हैरानी है कि गाय को यह सब इधर-उधर उड़ते हुए कैसा महसूस हो रहा होगा। तीसरे शख्स ने इसे जानवरों के साथ अत्याचार बताते हुए कहा- किसी को भी गायों से यह पूछने की परवाह नहीं थी कि वे उड़ना चाहती हैं या नहीं। पशुक्रूरता।


एशिया नेट न्यूज एजेंसी से साभार ब्यूरो 

ए के सिंह आर के सिंह 


सौजन्य से साभार 
नवभारत टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post