अयोध्या में भी केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन

अयोध्या में भी केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, कमला नेहरू भवन पर प्रदर्शन करते हुए पार्टी के नेता कार्यकर्ता कचहरी की तरफ बढ़ने की कोशिश की तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कमला नेहरू भवन के सामने ही रोक दिया हालांकि कांग्रेसियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी जुलूस के शक्ल में जैसे ही आगे बढ़े पहले से तैयार भारी पुलिस दल ने उनको रोक लिया तथा कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं खड़े होकर भाजपा विरोधी नारे लगाये, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है। आम चुनाव के पूर्व पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का प्रयास किया वहीं एक बार फिर आई.टी. विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिली है। पहले ही आई.टी. विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। भाजपा सरकार के इस कृति की कांग्रेस जन कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।


Byte - अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

Post a Comment

Previous Post Next Post