थाना नकुड़ पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत की जा रही सघन चैकिंग के दौरान संदिग्ध कार से 38 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि की गयी बरामद

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति वाहन की सघन चैकिंग की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ के कुशल नेतृत्व मे थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज कस्बा नकुड़ जनक बाजार में एक सफेद रंग की गाडी आई-20 कार रजि० नं0 PB 39 K 8383 को रात्रि नावक्त एवं गैर प्रान्त की होने कारण संदिग्ध लगने पर रोककर चैक किया गया तो गाड़ी में पाँच व्यक्ति सवार मिले जिनके कब्जे से तलाशी के दौरान 38,35,000/- रूपये (अड़तीस लाख पैतीस हजार रूपये) बरामद हुए, जिनसे कैश तथा कार के सम्बन्ध में प्रपत्र मांगे गये तो कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके और न ही सन्तोषजनक जवाब दे पाये उपजिलाधिकारी नकुड़ को अवगत कराते हुए नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में संदिग्ध 38,35,000/-रूपये (अड़तीस लाख पैतीस हजार रूपये) को थाना नकुड़ पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। गाडी उपरोक्त को अंतर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया तथा उपरोक्त रूपयों की बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक की जांच की जायेगी और आयकर विभाग को भी सूचित किया जायेगा पूछताछ के दौरान सभी व्यक्तियों ने बताया कि हम लोग राजपुरा पटियाला पंजाब जा रहे थे जहाँ पर यह कैश हमे किसी व्यक्ति को देना था इस सम्बन्ध में अग्रिम जांच की जा रही है।



ब्यूरों रिपोर्ट 

ए के सिंह जाबिर शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post