महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत भवरनाथ मंदिर पर आने वाले श्रद्वालुओ को देखते हुए निम्न रूट डायवर्जन दिनांक 07.03.2024 दिन गुरुवार को रात्रि 22.00 बजे से किया जायेगा जो निम्नवत है ।
1.फैजाबाद रोड से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन भवरनाथ चौराहा, जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा, नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतब्य को जायेगी ।
2.गोरखपुर से रूट से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा, नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतब्य को जायेगी ।
3.वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज रोड से आने वाले सभी भारी वाहन जिसे जनपद गोरखपुर , अम्बेडकरनगर वाया अपने गतंव्य को जाना है वे वाहन, बेलइसा, ओवरब्रीज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाईड्रिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगी ।
4.आजमगढ़ रोजवेज से गोरखपुर, फैजाबाद को जाने वाले रोडवेज/ प्राईवेट बसे नरौली तिराहा, हाईड्रिल चौराहा, वैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगी ।
*नोट- यह व्यवस्था दिनांक 07.03.2024 को रात्रि 22.00 बजे से दिनांक 08.03.2024 को रात्रि 21.00 बजे तक लागू रहेगी ।*
Post a Comment