गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फ़खरुद्दीनपुर सठियाव थाना मुबारकपुर निवासी अरुण बनवासी 27 वर्ष पुत्र पप्पू बनवासी की गंभीरपुर मार्टिनगंज रोड सुनील यादव के ईट भट्ठे के पास रविवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अरुण बनवासी पुत्र पप्पू बनवासी निवासी फ़खरुद्दीनपुर सठियाव थाना मुबारकपुर हाल पता दुर्गापुर बिठुवा थाना गंभीरपुर जो ठेकमा बिजौली स्थिति त्रिमूर्ति भट्ठा पर मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था। रविवार को भट्टे से ईट लाकर बेलऊ ईट गिराने गए थे ईट गिराकर वापस आते समय गंभीरपुर मार्टिन रोड पर सुनील भट्ठा के पास ट्रैक्टर से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र नितिन 3 वर्ष का पिता था। मृतक की पत्नी ललिता सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता पप्पू बनवासी पुत्र रामसुख बनवासी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गंभीरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया।
Post a Comment