जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पार्टी मीटिंग में शामिल न होने पर क्या कहा

बिहार: विधानसभा में सोमवार को नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना है. इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की मीटिंग में कई विधायक नहीं होने से अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया. इनमें जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा भी थीं, जो मीटिंग में नहीं पहुंच पाईं. उन्होंने रविवार को पत्रकारों से कहा कि निजी कारणों से वो दिल्ली गई थीं. उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से हम अच्छे तरीक़े से यह परीक्षा पास कर लेंगे और बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी रहेगी.” जेडीयू के एक अन्य विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा, “बिहार में कोई खेला नहीं होने जा रहा. नीतीश कुमार सीएम थे और विश्वास मत के बाद भी वो सीएम बने रहेंगे.” बीजेपी नेता ने राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ‘एनडीए गठबंधन एकजुट है और नीतीश कुमार पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं और अपनी भूमिका में बने रहेंगे।


मीडिया रिपोर्ट न्यूज एजेंसी के हवाले से ब्यूरों रिपोर्ट 
ए के सिंह 
आर के सिंह 
बिहार।

Post a Comment

Previous Post Next Post