क्राईम कंट्रोल करने और अपने मातहतों का जायजा लेने जब रात्रि में निकले इंस्पेक्टर

वाराणसी शिवपुर क्राईम कंट्रोल करने और अपने मातहतों का जायजा लेने जब रात्रि में निकले इंस्पेक्टर शिवपुर रवि शंकर त्रिपाठी तो बीच सड़क पर अर्धरात्रि कराई सभी पुलिस कर्मियों को गणना* अपराध एवम अपराधियों पर लगाम लगाने तथा रात्रि के समय बंद मकानों का ताला तोड़ते हुए घरों में चोरों पर अंकुश लगाने और रात्रि में बेवजह सड़को पर घूमने वाले लोगो की जांच पडताल करने के लिए वाराणसी के हर एक थानाक्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की रात्रि ड्यूटी लगाई जाती है और रात में अक्सर शिवपुर प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर त्रिपाठी को सूचना प्राप्त हो रही थी की कालोनी में देर रात्रि पुलिस गस्त नही करती है जिसकी जांच करने के लिए दो बजे रात्रि में शिवपुर के द्वारिका नगर कालोनी के समीप एकाएक बिना सूचना के प्रभारी निरीक्षक शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी ने अपने मातहतों पुलिस कर्मियों की जांच पड़ताल और ड्यूटी प्वाइंट की जांच करने निकल गए जहा पर जांच के दौरान अपने दरोगाओं और सिपाहियो को अपने अपने क्षेत्र में लगे ड्यूटी प्वाइंट पर चुस्त दुरुस्त पाए और सभी पुलिस कर्मियों की बीच सड़क पर काउंटिंग करते हुए क्षेत्र में मुस्तैद होकर अपराध एवम अपराधियों पर लगाम लगाने का तौर तरीका समझाते हुए मुस्तैद रहने की हिदायत देते हुए शिवपुर के अन्य क्षेत्र में लगे पुलिसकर्मियों को जांच करने के लिए निकल गए,यह वही इंस्पेक्टर शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी है जिनकी आने को आहट से पश्चिम क्षेत्र के इलाके कानपुर बरेली आदि जनपदों में अपराधियों के मन में काफी दहशत और भय व्याप्त रहा करता था और अपराधी अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो जाते थे ,एकाएक प्रभारी निरीक्षक शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी के चेकिंग अभियान से शिवपुर थाने क्षेत्र में लगे पुलिस कर्मियों ने अपनी अपनी चौकसी काफी मेहनत पूर्ण करते नजर आने लगे,बीते अर्ध रात्रि प्रभारी निरीक्षक शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी ने गिलट बाजार चौकी क्षेत्र,सेंट्रल जेल चौकी क्षेत्र,काशीराम आवास चौकी क्षेत्र,तरना बाजार चौकी क्षेत्र, चांदमारी चौकी क्षेत्र समेत बेलवरिया,हरिहरपुर रिंग रोड चौराहा होते हुए उन्दी जैपार, सभहीपुर ,गनेशपुर भेल रिंग रोड होते हुए दनियालपुर पिसौर वरुणा नदी पुल से कोईलहवा पुल और सेंट्रल जेल से होते हुए भोजुबीर तक यूपी कालेज गेट से परमानंदपुर लोढ़ान, होलापर छतरीपुर मीरापुर बसही आदि जगहों पर लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की चेक प्वाइंट को चेक किए।




ब्यूरों रिपोर्ट 
ए के सिंह जाबिर शेख वाराणसी यूपी

Post a Comment

Previous Post Next Post