संवाददाता अमित तिवारी
आजमगढ़
दिनांक 8फरवरी
मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीपुर में प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार सदर करनवीर सिंह अपने राजस्व टीम के साथ पहुंच कर ग्राम समाज की भूमि अवैध कब्जा धारकों से खाली कराया ।अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया।
मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर सलमान पुत्र
स्वर्गीय वली जान, सोम्मर पुत्र केसरी सहित तीन लोगों ने निर्माण कर अवैध कब्जा जमा रखा था। इनके खिलाफ अवैध कब्जा से बेदखल करने का आदेश जारी किया गया था।आदेश के अनुपालन में बुलडोजर चला कर कब्जा हटवाया गया। वही अवैध कब्जा करने वालों को आगाह कर दिया गया कि सरकारी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा अपने आय स्वयं हटा लेवें ताकि बुलडोजर कार्रवाई न करनी पड़े। इस प्रकार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को खाली करया गया। इस अवसर पर तहसीलदार करनवीर के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार, राजस्व निरीक्षक अम्बरीश सिंह, अनिल कुमार ,लेखपाल शिव शंकर, आलोक कुमार, हरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post a Comment