पुलिस ने तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

                संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 

सरायमीर आजमगढ़ थाना पुलिस ने तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। सरायमीर थाना उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने अपने साथ कांस्टेबल बाबूलाल सोनकर, सीसी बृजराज यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा दुबे को लेकर कस्बा के देखभाल हेतु  खरेवा मोड पर थे ।कि मुखबीर खाश सूचना मिली की एक व्यक्ति बस्ती नहर पुलिया पर अबैध तमंचा के साथ कहीं जाने के फ़िराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हमराहियों के बस्ती नहर पुलिया पर पहुंच कर वहां खड़े संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर जामा ली तो उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ करने पर वह अपना नाम-पता मोहम्मद आसिफ पुत्र इलियास अहमद ग्राम शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ बताया। पुलिस ने पकडे गये अभियुक्त बरामद सामान के साथ स्थानीय थाना में लाकर उसको धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा कर न्यायालय भेजा।

Post a Comment

Previous Post Next Post