दिल्ली रहें या मुंबई, कहलाएंगे तो छोरा गंगा किनारे वाला

 अयोध्या आकर बोले अमिताभ बच्चन
याद की बाबूजी को छोटी सी बात

अमिताभ बच्चन 9 फरवरी की दोपहर अयोध्या पहुंचे, जहां से वह अपनी वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर पहुंचे. 'जय श्री राम' के नारों के साथ उन्होंने प्रभू राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर उन्होंने मीडिया से बात भी किया. उन्होंने कहा कि मैं देश में कही भी रहा, लेकिन कहलाए छोरा गंगा किनारे वाला ही.
नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को हुए भव्य प्राण प्रतिष्ठा के ठीक 17 दिनों के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर से राम की नगरी में पहुंचे. 17 दिनों के भीतर इस दूसरे दौरे ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े किए थे. कुछ सोच रहे थे कि कुछ जमीनी कामकाज की वजह से पहुंच रहे हैं तो कोई सोच रहा था कि रामलला के दर्शन के खातिर पहुंच रहे हैं. रामनगरी अयोध्या धाम पहुंचे बिग बी ने ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ पहले भगवान के दर्शन किए और फिर वो किया, जिसके लिए वो यहां पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की.

अमिताभ बच्चन 9 फरवरी की दोपहर अयोध्या पहुंचे, जहां से वह अपनी वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर पहुंचे. ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ उन्होंने प्रभू राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर उन्होंने मीडिया से बात भी किया.

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्णा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अब उनका अयोध्या आना-जाना लगा रहेंगे. मीडिया से बात करते हुए बिग ने बाबूजी की पुरानी बातों के याद किया और कहा- ‘जब मैं कहीं जाता हूं तो लोग कहते हैं आप मुंबई रहते हैं, यहां आना-जाना नहीं होगा. कैसे आपके साथ ताल्लुक बढ़ाया जाएगा, तो बाबूजी ( हरिबंशराय बच्चन ) ने एक बात कही थी वह कहावत भी अवधी में है. हमारी पैदाइश इलाहाबाद की है, हम दिल्ली रहे कोलकाता रहे, मुंबई रहे, आपका ताल्लुक है उत्तर प्रदेश से.’

अवधी में बाबूजी एक कहावत कहते थे, ‘ *हाथी घूमे गांव-गांव, जेके हाथी वही कै नाव*’, यह सच है कि हम इलाहाबाद में रहे, कोलकाता में रहे, दिल्ली में रहे, मुंबई में रहे लेकिन जहां कहीं भी रहे कहलाए गए छोरा गंगा किनारे वाला ही.

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या शहर के सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पहुंच थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वो काम कर रहे हैं. बीते साल ही गेम शो ‘केबीसी’ खत्म हुआ है. इसके अलावा अमिताभ फिल्म Kalki 2898 AD है. जिसमें उनका लुक देख हर कोई शॉक्ड रह गया 

था।।।।। 


ब्यूरों रिपोर्ट 
ए के सिंह 
अयोध्या 
मुंबई महाराष्ट्र

Post a Comment

Previous Post Next Post