जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा शशिमोहन सिंह क्षेम की अध्यक्षता में शोक सभा संपन्न हुई। सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. दिनेश सिंह बब्बू उम्र लगभग 65 वर्ष का निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। ज्ञातव्य हो कि भाजपा नेता हृदय रोग से पीड़ित थे जिनका इलाज लखनऊ स्थित अपोलो हास्पिटल में चल रहा था। वे पूर्व सांसद स्व. राजकेसर सिंह के ज्येष्ठ पु़त्र थे जो 1977 में मछलीशहर लोकसभा से 1996 में लोकसभा सदर से सांसद चुने गये थे। बुधवार को 11 बजे इनका अंतिम संस्कार जौनपुर के रामघाट में किया जायेगा। शोकसभा में जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक और भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह, डा. मधुकर तिवारी, रामदयाल द्विवेदी, लोलारख दूबे, रत्नाकर सिंह, रामसिंगार शुक्ल गदेला, बेहोश जौनपुर, जेड हुसैन बाबू, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, राजेश मौर्या, डा. भारतेन्दु मिश्र, रवीन्द्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, विनोद विश्वकर्मा, शशि सिंह आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment