आज 7 फरवरी 2024 को सुबह ए बनारस में श्रीमती सौम्या चक्रवर्ती का गायन हुआ।आपके साथ तबला संगति रही श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय की एवं संवादिनी पर साथ दियाश्री हर्षित उपाध्याय ने।श्रीमती सौम्या ने गायन का आरम्भ किया राग नट भैरव में विलंवित एकताल में निबद्ध बन्दिश से जिसके बोल थे तन धन की कौन बड़ाई।इसीक्रम में द्रुत एकताल में निबद्ध बन्दिश से आनंदित किया बन्दिश के बोल थे देखो मन मोहत प्रात।गायन का समापन हुआ भावपूर्ण भजन की प्रस्तुति से जिसके बोल थे दर्शन दो घनश्याम ।कलाकार को प्रमाणपत्र प्रदान किया सुबह ए बनारस के संस्थापक सचिव डॉ रत्नेश वर्मा ने। संचालन किया डॉ प्रीतेश आचार्य ने।
ब्यूरों रिपोर्ट
ए के सिंह
आर के सिंह
वाराणसी यूपी
Post a Comment