संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर
सरायमीर आजमगढ़ थानों की मुल्यांकन प्रणाली के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारीगण को पुरस्कृत किया गया।
प्रतिमाह 30 बिंदुओं की समीक्षा के उपरांत जिस थाने को सर्वाधिक अंक में प्राप्त होता है वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाता है।
इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आमजन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, सम्मन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए जाते हैं।
माह जनवरी 2024 के विजेता
प्रथम स्थान थाना प्रभारी मेंहनाजपुर व समस्त पुलिसकर्मी थाना मेंहनाजपुर।
द्वितीय स्थान थानाध्यक्ष सरायमीर निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय व समस्त पुलिसकर्मी थाना सरायमीर।
तृतीय स्थान थानाध्यक्ष कन्धरापुर वीरेन्द्र कुमार व समस्त पुलिसकर्मी थाना कन्धरापुर।
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी अनिल कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी फूलपुर
उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उपरोक्त मुल्यांकन प्रणाली में-
अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना देवगांव, बरदह व तरवां के थाना प्रभारी को दी गयी चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने* के लिए दिये गये निर्देश।
प्रथम स्थान फूलपुर सर्कल CO फूलपुर,* द्वितीय स्थान CO सगड़ी, तृतीय स्थान CO नगर, चतुर्थ स्थान co सदर, पंचम स्थान co लालगंज एवं, अंतिम स्थान co बुढ़नपुर को प्राप्त हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र को कुल 79.7 अंक* तथा *अपर पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र को कुल 78.2 अंक प्राप्त* हुए है।
Post a Comment