बस्ती गांव में बीती रात अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नकदी समेत हजारों का आभूषण उठा कर ले गए।

                  संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 
सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में बीती रात अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नकदी समेत हजारों का आभूषण उठा कर ले गए। सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम बस्ती निवासी अशोक सिंह पुत्र स्व. शेष बहादुर सिंह ने मंगलवार की बीती रात लगभग एक बजे 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि हमारे घर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर समान उठा ले गए हैं पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर वापस चली आई। अशोक सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई के बहु को बच्चे के पैदाइश थी। उसको लेकर उनके लड़के और हमारे लड़के लगभग 12 बजे रात आजमगढ़ अस्पताल चले गए थे। घर मेरी पत्नी, छोटा लड़का व बहु सोयी हुई थी मैं बाहर सोया था। कुछ देर के बाद घर में आवाज सुनाई दी। लड़का अपने चाचा को फोन किया वह आकर देखकर चिल्लाने लगे।चोर ने उनके उपर ईंट से वार करते हुए भाग गए।घर का सभी सामान बिखरा था। एक पेटी, दो एयर बैग जिसमें कपड़ा, ज़ेवर व नकदी रखे थे लेकर चलए गए। 
अशोक सिंह के लड़के शुभम सिंह ने स्थानीय थाना में तहरीर दी कि बीती रात लगभग एक बजे अज्ञात चोर ने सोने का दो चैन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झाला व 2000 रुपए नकद उठा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने चोरी के घटना के सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। चोरी की जांच करने डॉग स्क्वाड टीम जांच करने बस्ती गांव अशोक सिंह के घर पहुंच कर जांच शुरू की।डॉग स्क्वाड टीम डॉग को लेकर घर के अंदर जाकर सभी सामान का सुगंध कराया। उसके बाद डॉग घर से निकलकर आगे आगे चलने लगा गांव से लगभग दो किलोमीटर ओहदपुर गांव के सिवान में राम प्यारे प्रजापति के खेत में पहुंचा जहां पर गन्ना व सरसों के खेत में पेटी व दोनों एयर बैग क्षतिग्रस्त हालत कपड़े के साथ मिली। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post