प्रदेश में अब तक 51.86 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

                    न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ: 08 फरवरी, 2024


      प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में 5161 क्रय केन्द्रों के माध्यम अब तक 5186613.58 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 773140 किसानों को लाभान्वित करते हुए 10916.089 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 13217.75 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के सापेक्ष 74 प्रतिशत से अधिक खरीद कर ली गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post