जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा आजमगढ़ द्वारा 1500 सौ महिलाओं को किया सम्मानित

                     संवाददाता अमित तिवारी
मुबारकपुर आजमगढ़
शक्ति नारी अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान रोडवेज के प्रांगण में सोमवार को 11बजे आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी मुबारकपुर अरविंद जयसवाल तो अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह ने किया।
उपस्थित महिला जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने आप लोगों के लिए दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगर निकाय मुबारकपुर में कुल 71 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चूका है जिसमें चार लाख साठ हजार तक के अनुदान दिया जा रहा यह कहीं न कहीं मोदी जी योगी जी का कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
प्रेम चन्द आज़मी वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजेपी रोजगार के साथ ही सुरक्षा कि गारंटी देती है आप निर्भय होकर अपना रोजगार करें
उक्त कार्यक्रम जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा आजमगढ़ द्वारा किया गया था अरविंद कुमार पाण्डेय, राम गोपाल शहर मिशन प्रबन्धक डुंडा अधिकारियों द्वारा शमसा, उषा देवी भीम ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह, रीना देवी आदि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर विभा वरनवाल,प्रेम चन्द आज़मी जी रामनरेश चौहान मण्डल अध्यक्ष,गनेश साहनी,अजित राजभर, दुर्गेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post