थाना परिसर में यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर डी0जे0 व लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक संपन्न हुई।

                 संवाददाता मोहम्मद यासीर सरायमीर

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 

सरायमीर थाना परिसर में यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर डी0जे0 व लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक संपन्न हुई। आगामी यू0पई0 बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी यादवेन्द्र पाण्डेय ने क्षेत्र के सभी डी0जे0 व लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक बुलाई। बैठक में सभी संचालकों से कहा कि दिनांक 22/02/2024 से 9/03/2024 तक यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा है। इसलिए आप लोग किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर, जनता सम्बोधन या किसी तरह की ध्वनि 10 DB(A)  या 75 DB (A) जो भी कम हो, से अधिक नहीं हो। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का ध्वनि यंत्र बजाते समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार शिकायत प्राप्त होने पर संचालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नोटिस उपस्थित सभी डी0जे0 संचालकों को प्राप्त करायी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post