संवाददाता अमित तिवारी
आजमगढ़ के थाना तहबरपुर क्षेत्र में एक किसान कि ठंड लगने से दर्दनाक मौत हो गयी है। आप को बताते चलें कि करवनियां गांव निवासी रामदास पुत्र स्वर्गीय सुखदेव आज सुबह में नहर के पानी द्वारा अपने गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई के दौरान उन्हें ठंड लगी और बेहोश हो गए ।बेहोशी की हालत में खेत में ही गिर गए खेत में काम कर रहे लोगों ने परिवार वालों को सुचना दी आनन फानन में परिजन व ग्रामीण मिलकर अस्पताल के लिए भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामदास की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने उप जिला अधिकारी निजामाबाद को दिया उप जिला अधिकारी निजामाबाद ने बताया कि हम मामले की जांच करवाकर उसपर जो हर संभव होगा मदद करेंगे एव सरकार से जो भी सहयोग होगा किया जाएगा।
Post a Comment