उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ कार्यालय- उदयाचल (क्वींस कालेज कैम्पस), वालाकदर रोड, लखनऊ। प्रकाशनार्थ

 लखनऊ 31 जनवरी, 2024
              उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का परिचय एवं शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 01 फरवरी, 2024 को अपरान्ह 02ः30 बजे सेन्टीनियल इण्टर कालेज, गोलागंज में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डा0 प्रदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप-शिक्षा निदेशक, रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रावेन्द्र सिंह बघेल के अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा एवं प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
            जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकरियों एवं सदस्यों का परिचय करायेंगे। इस अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र के परामर्श से जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा जनपद के वरिष्ठ एवं सक्रिय सहयोगियों का विभिन्न पदों पर मनोनयन करेगें। संगठन के महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाएगे।
              
  अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष,
  महेश चंद्र-जिलामंत्री।



ब्यूरों रिपोर्ट 
ए के सिंह 
ल ख न ऊ यूपी

Post a Comment

Previous Post Next Post