श्री वेंकटेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने 10 दिन में चढ़ाया 40 करोड़ का चढ़ावा

   तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के बैकुंठद्वार दर्शन के दौरान 10 दिनों में भक्तों ने 40 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। 
         तिरूमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी ने कहा कि 10 दिन में ( 23 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024) रिकॉर्ड 6.47 लाख भक्तों ने बैकुंठद्वार के दर्शन किए। 
      इस दौरान 36 लाख तिरुपति लड्डू (प्रतिष्ठित मिठाई) बेचे और 2 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के मुंडन अनुष्ठान किए गए।

मीडिया रिपोर्ट न्यूज एजेंसी से साभार ब्यूरो ए के सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post