नायब तहसीलदार ने रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया।


                     संवाददाता अमित तिवारी
मुबारकपुर आजमगढ़

नगर में बनाये गए रैन बसेरा का नायब तहसीलदार ने नगर में भ्रमण कर रैन बसेरा का मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। ठंड बढ़ने के साथ ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस लिया नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, जेई महाबीर भारती ने ठण्ड को देखते हुए बसेरा का निर्माण करा दिए है। रैन बसेरा में यात्रियों के लिए बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की गई है। नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने नगरपालिका अंतर्गत जलकल में बनाए गए रैन बसेरे का मौका मुवायना किया। 
उन्होंने ने कहा की नगरपालिका अंतर्गत रैन बसेरा बनाया गया है जो भी लोग इस सर्दी में खुले में सो रहे हैं उनके लिए सोने की व्यवस्था की गई है ताकि ठंड के मौसम में किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
व्यवस्थाओं को देखकर नायब तहसीलदार ने संतोष व्यक्त करते हुए नपा कर्मियों को क्षेत्र में बराबर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने कार्यकाल के लगे रैन बसेरा बोर्ड को बदलवाने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक अम्बरीष सिंह ,शिव प्रसाद तिवारी अरदली व कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post