गोकुलपुरी दिल्ली के गोकुलपुरी थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया।

जहां एक मकान में काम करने के दौरान एयर कंप्रेसर ब्लास्ट हो गया। कंप्रेसर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर PCR कॉल के जरिए जानकारी मिली थी कि एक मकान के अंदर ब्लास्ट हुआ है। जिसके बाद लोकल थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर देखा की एक घर में सिलेंडर कंप्रेसर ब्लास्ट हुआ है। आनन-फानन में पुलिस और दमकल कर्मियों ने 4 लोगों को बाहर निकाला।

बाइट- डीसीपी जॉय ऐन तिर्की 
उत्तर पूर्वी दिल्ली

Post a Comment

Previous Post Next Post