राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत यहां सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर और एक मजार को रविवार सुबह हटा दिया

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई की गई। पहले दरगाह को हटाया गया,उसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
मौके पर मौजूद डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय एन तिर्की ने कहा कि भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था। दोनों संरचनाओं को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है। बता दें कि भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी का डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बनाई जा रही है। बीच सड़क पर मजार और किनारे पर एक हनुमान मंदिर होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी, जिस कारण इनको हटाया गया।
Reporter :meenu Dhamija
Location :bhajanpura

Post a Comment

Previous Post Next Post