मजदूर बुनकर यूनियन इब्राहीमपुर के पदाधिकारी का चयन, समस्याओं पर बैठक में चर्चा

                 *मजदूर बुनकर यूनियन इब्राहीमपुर के पदाधिकारी का चयन, समस्याओं पर बैठक में चर्चा*।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर मदरसा फैजुल ओलूम के सामने परिसर में बुधवार को रात साढ़े नौ बजे मजदूर बुनकर यूनियन की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बुनकर मजदूर की समस्याओ पर चर्चा हुई और संगठन के पदाधिकारियों का चयन भी हुआ।
मजदूर बुनकर पावरलूम की फ्लैट रेट बिजली बिल 72 रूपया से बढ़ाकर चार सौ रुपए करने बाद से काफी परेशान है। ऊपर से बिजली चेकिंग के नाम पर शोषण सहित विभिन्न समस्याओं से मजदूर बुनकर जूझ रहा है। बुनकर बदहाल है। इस प्रकार की समस्याओ से निजात पाने के लिए मजदूर बुनकर यूनियन की बैठक की गई जिसमें बुनकर नेता ऐनुल मोजफ्फर ने कहा कि चेकिंग करने पहुंच रहे विभाग की टीम के कर्मचारी को घर में घुसने का विरोध करें ,सरकार की अन्तिम गाइडलाइन जारी होने तक चेकिंग पर रोक लगाई जाए। बुनकरों के पहले बिजली विभाग की सभी प्रक्रिया और नियम समझा जाए न कि सीधे एफ़ आई आर या अन्य दण्डात्मक कार्रवाई किया जाए। मजदूर बुनकर ग्रामीण से शहरी के बजाय देहात की दर से ही बिल जमा कराया जाए। बुनकर से नया मीटर, कनेक्शन के नाम पर अवैध धन उगाही को बन्द किया जाए। पावरलूम की बिल पुराना फ्लैट रेट 72रूपये ही फिक्स किया जाए । इस प्रकार नौ बिन्दु ओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद मजदूर बुनकर यूनियन का अध्यक्ष सर्वसम्मत से फैसल नईम आजमी, उपाध्यक्ष हाफिज फजले हक, सेक्रेटरी वसीम अकरम उप सेक्रेटरी शादाब अहमद और कोषाध्यक्ष मास्टर फज़ले करीम को चुना गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ऐनुल मोजफ्फर, जावेद भारती अबु हाशिम शुजा अत हुसैन बिलाल हाशिम, मौलाना हबीबुर्रहमान कासमी,मौलाना खलीलुल्लाह आज़मी,महबूब उस्ताज़ मास्टर, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद थे। *संवाददात प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी*

Post a Comment

Previous Post Next Post