मुंबई, 29 जून को बकरा ईद का पर्व व आषाढ़ी एकादशी दोनो पर्व एक साथ है । हलांकि पायधुनी डिवीजन की खास विशेषता है कि यहा पर कोई भी पर्व हो सभी धर्म के लोग मिलजुलकर मनाते है ।जिसको लेकर पायधुनी पुलिस स्टेशन भंडारी स्ट्रीट बिट क्रमांक 3 में API प्रशांत पाटिल के नेतृत्व में
मोहल्ला कमेटी व पीस कमेटी की मिटिंग रखी गई। मोहल्ला कमेटी की बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरा ईद का पर्व आषाढ़ी एकादशी पूर्व की भांति शांति पूर्वक मनाये जाने को लेकर चर्चा हुई। इस मिटिंग में यह सुनिश्चत
किया गया की शांति में खलल डालने की छूट नहीं दी जाएगी। वही पर API प्रशांत पाटिल ने कहा कि
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी
बकराईद का पर्व व आषाढ़ी एकादशी शांति, सौहाद्र और आपसी भाईचारा के वातावरण में मनाए । किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के साथ कड़ाई के साथ निपटा जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी- बुधालाल शाह व मोहल्ला कमेटी के मेंबरान उपस्थित थे ।
Post a Comment