उत्तर प्रदेश की जानी-मानी स्क्रीन वितरण कंपनी जिया इनफोकस फिल्म कंपनी एवं किलोवॉल्टज की फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री का आज धर्म नगरी अयोध्या में राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के कमलों द्वारा क्लैप देकर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया गया।इस फिल्म चर्चित स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ मुख्य कलाकार के रूप में अभिनव तिवारी, रक्षा गुप्ता,शिवानी गुप्ता,श्वेता झा, समर्थ चतुर्वेदी, मीर सरवर, अनिल रस्तोगी, जनार्दन पांडे ,ज्योति कलश, रीना रानी, कृष्णा यादव, रश्मि पाठक, शरदराज सिंह एवं अन्य स्थानीय कलाकार अभिनय करते हुए नजर आए। फिल्म के निर्माता धीरेंद्र एम त्रिपाठी एवं अभिषेक श्रीवास्तव है।फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर चंदन कन्हैया उपाध्याय कर रहे। वहीं फिल्म संकट मोचन हनुमान को राजेश पांडे एवं लवयात्री को मनोज पांडे ने लिखा है।संगीत ओम झा का है वही फिल्म का फिल्मांकन साउथ एवं बॉलीवुड के मशहूर डीओपी महेश वेंकेट कर रहें है।बताते चले कि चंदन उपाध्याय चर्चित निर्देशक हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है, और उन फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा है और सुपरहिट हुई है। इस फिल्म के जन सम्पर्क अधिकारी अरविंद मौर्या है।
Byte-धीरेंद्र एम त्रिपाठी, फिल्म निर्माता
Byte-अभिषेक श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता
Post a Comment