आज शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के सामने पत्रकारों ने राहगीरों को पिलाया शरबत
आज जून की तपती दोपहरी में राहगीरों का गला तर करने के लिए रोडवेज बस अड्डे के सामने पत्रकारों ने राहगीरों को शरबत पिलाया ।आपको बतादें कि भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता आदेश सिंह उर्फ चंदन और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजीव मिश्रा के सहयोग से आज रोडवेज बस अड्डे के सामने शर्बत का वितरण किया गया । बस और ट्रेन से उतरे यात्रियों ने गर्मी से बचने के लिए शरबत पिया और आयोजकों को धन्यवाद दिया । राहगीरों को शरबत वितरण करने में चंदन सिंह , आनंद शर्मा , अरविंद त्रिपाठी , सुशील शुक्ला , राजीव मिश्रा , विशेष कुमार , राजीव कुमार सहित दर्जनों पत्रकारों का सहयोग रहा ।
जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप की खास रिपोर्ट
Post a Comment