आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व सचिव अरशद खान ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को समाज सत्ता से दूर रखेगी
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व सचिव अरशद खान का सरायमीर आगमन पर वसी सिद्दीकी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। अरशद खान ने प्रेसवार्ता में कहा कि समाज 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने का मूड बना ली है क्योंकि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। जनता की चाहत की सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें जो पार्टी मिलकर चुनाव चुनाव नहीं लड़ेंगी उनको जनता नकार देगी। पत्रकारों द्वारा पूछने पर कि पिछले लोकसभा चुनाव बसपा सपा मिलकर चुनाव लड़ी थी जिसमें सपा को नुक्सान हुआ था। उसपर उन्होंने कहा कि उस चुनाव में बड़े नेता की कुछ कमियां थीं जैसे टिकट बंटवारा देर में हुआ और बड़े नेता प्रचार-प्रसार में कम निकले।सपा में आजमगढ़ का कोई नेता लोकसभा चुनाव लड़ाने के लायक नहीं है कि सपा मुखिया के परिवार से आकर आजमगढ़ में चुनाव लड़ते हैं। उसपर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के नेता और कार्यकर्ताओं के मांग पर नेता जी परिवार से चुनाव लड़ने आए थे। प्रेसवार्ता में में पूर्व प्रधान शाहिद ने अरशद खान से कहा कि मुस्लिम क्यों सपा के लिए मेहनत करे और वोट दे। मुस्लिम समुदाय के नेता व कार्यकर्ताओं के घर पर मौत हो जाती है तो पार्टी के बड़े नेता नही आते हैं। उसपर अरशद खान ने कहा कि आपकी शिकायत सही है उसपर मैं नेता जी को लिखकर अवगत कराऊंगा। इस मौके पर पूर्व सांसद दरोगा सरोज, इफ्तिखार अहमद, पूर्व महाप्रधान मो.कलीम, टिपरुलर्रहमान, शमीम अहमद, नसीम अहमद, तारिक शफीक, कासिफ आदि लोग उपस्थित थे।
मोहम्मद यासिर सरायमीर रिपोर्टर
Post a Comment