सड़क पार करते समय बेस्ट की टक्कर, सीने में लगी चोट, जैक लगाकर बुजुर्ग को बस के निचे से बाहर निकाला; एक महिला की मौत

संवाददाता,,,शफीक खान

 मुंबई:बुधवार शाम गिरगांव में बेस्ट बस की टक्कर से 84 साल की एक महिला की मौत हो गई। बेस्ट एंटरप्राइज ने बताया कि बेस्ट के बेड़े में यह बस लीज पर है। चौंकाने वाली बात यह है कि बेस्ट बस दुर्घटना में चार दिनों में यह तीसरी मौत है।

मृतक महिला का नाम अरुणा जडये है. बस नंबर 66 बेलार्ड पियर से सायन बस स्टेशन जा रही थी. शाम करीब पांच बजे गिरगांव के गइवाड़ी के पास बस आई तो अरुणा सड़क पार कर रही थी। उसी समय अरुणा को बस ने टक्कर मार दी और वह बस के नीचे गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

यह घटना देख राहगीर और अन्य वाहन चालक मदद के लिए दौड़ पड़े। वे तुरंत अरुणा को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे. एक टैक्सी ड्राइवर ने बस के अगले हिस्से को थोड़ा ऊपर उठाने के लिए वाहन जैक का इस्तेमाल किया और फिर  अरुणा को बाहर निकाला। उनकी छाती और पसलियों पर गंभीर चोट लगी थी. उन्हें भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई



Post a Comment

Previous Post Next Post