आजमगढ़ निजामाबाद तहसील के परिसर में आज दो फरियादियों में जमकर मारपीट हुई। मामला मछली पट्टा पोखरी को लेकर हुआ है जो विवादित हैं और उसमें मछली पालन किया गया है। कुछ लोगों द्वारा जबरन मछली निकालने कि शिकायत करने को लेकर आये। तब तक बालकिशुन पुत्र रामलखन निवासी बेराडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आज़मगढ़ को निजामाबाद तहसील प्रांगण में ही उनके विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे निजामाबाद तहसील में भगदड़ मच गयी । अधिवताओ के हस्तक्षेप से किसी तरह से मामला शांत हुआ। पीड़ित ने निजामाबाद थाने में जाकर अपने विपक्षियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया हैं। निजामाबाद पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती तबतक मारपीट करने वाले फ़रार हो गये थे। पुलिस जांच पड़ताल और तलाश में जुटी हुई है।
Post a Comment