दबंगों के हौसले बढ़ गए। एक ही परिवार पर दिन में हमला कर सिर फोड़ दिया। तो वही देररात उसी परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना टप्पल के रसूलपुर इलाके की है। इस घटना में पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो फायरिंग की घटना नहीं होती।
दरअसल दबंग व्यक्ति 12 साल जेल में काटने के बाद वापस घर लौटने पर उस की दबंगई कम नहीं हुई। गांव के ही देवेंद्र, आकाश से पुरानी रंजिश को लेकर देर रात घर पर हमला करते हुए। ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें देवेंद्र के ऊपर गोली चलाई गई। लेकिन देवेंद्र बच गया और गोली चाचा को जा लगी। घटना में दबंग व्यक्ति सहित पांच लोगो का नाम सामने आ रहा है। जिसमें दूसरे दबंग व्यक्ति पर जिला बदर की कार्यवाही पुलिस प्रशासन ने कर रखी है। वही, पीड़ित परिवार का कहना है। कि बुधवार सुबह भी दबंग व्यक्ति और उनके साथियों ने हमला बोलकर देवेंद्र का सिर फोड़ दिया था। फिर वही देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसे मेडिकल भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है। कि आरोपी बदमाशी करते हैं। वही मामले में पुलिस ने पहले सुनवाई की होती। तो बदमाशों का हौसला इतना नहीं बड़ता। वही पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।
देवेंद्र सिंह घायल युवक
आकाश घायल युवक का परिवारजन
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ़
Post a Comment