अयोध्या मे भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक मे पहले दिन की बैठक गुरुवार को देर रात सम्पन हुई।


अयोध्या मे भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक मे पहले दिन की बैठक गुरुवार को देर रात सम्पन हुई। जिसमे मंदिर से जुड़े हुए सभी निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण हुआ। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तक होने हैं कौन से काम बैठक में मंथन हुआ। वही खंभों में मूर्तियां बनाने का काम शुरू हुआ।अक्टूबर-नवंबर तक कितने खंभों में मूर्तियां बना दी जाएंगी।इस पर बैठक में कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ मंत्रणा हुई।बता दे कि गुरुवार को रामलला के अचल मूर्ति निर्माण का भी भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।मूर्ति निर्माण को बारीकी से देखा।इस दौरान उन्होंने रामलला के मंदिर में लगाए जाने वाले महाराष्ट्रीयन सागौन के दरवाजो के कारीगरों से मुलाकात किया। जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि प्रत्यक्ष मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिसंबर तक आज क्या काम हो गया फिनिशिंग टच के लिए कितना जरूरी है अन्य क्या छत फ्लोर यह दो महत्वपूर्ण है छत पूरी हो गई है और फ्लोर खंभों के अंदर मूर्ति को उकेरना कार्विंग करना यह काम प्रारंभ किया गया है।यह आकलन किया गया है कि हम अक्टूबर-नवंबर तक कितने खंभों में कितनी मूर्तियां उकेर सकते हैं।एक आदमी 45 दिन से 50 दिन में एक मूर्ति उकेरता है तो यह काम कितने दिन में कहां तक पूरा कर सकते हैं ताकि प्राण प्रतिष्ठा के समय तक कोई सिमेट्री बन सके।जहां-जहां मूर्तियां बन रही हैं वह भी निपेंद्र जी को देखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मंदिर में जो दरवाजे लगेंगे उनकी लकड़ियों को लकड़ियों के फ्रेम बनाने वाले कारीगर आ गए हैं।उस स्थान को भी देखा काम करने वालों को उत्साह और प्रोत्साहन मिलता है लकड़ी के बारे में आपको जानकारी है।महाराष्ट्र के बल्लाह शाह की लकड़ी है दरवाजे और उसमें नक्काशी करने का काम हैदराबाद की एक फर्म को दिया गया है। अनुराधा टिंबर्स से इस समय जो कारीगर आए हैं जो प्राथमिक काम चल रहा है वह सभी कारीगर तमिलनाडु के कन्याकुमारी के हैं।सारे देश को 2 साल बाद यह पता लगेगा कि इस मंदिर में संपूर्ण भारत का सभी राज्यों का किसी ना किसी प्रकार से योगदान रहा।

चंपत राय, महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post