संवाददाता मीनू धमीजा
राजस्था नटोंक नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया का भाजपा जिला महामंत्री प्रभु ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत समारोह
उप नेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया एक दिवसीय टोंक दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बहुत खराब है।कानून व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है।10 दिन में कर्ज माफी का जो वादा किया था उसकी आज खत्म हो रही है।उन्होंने कहा कि केवल लोकलुभावन वादे करके जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, यह जनता सब जानती है। जब से सरकार बनी है तब से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।सरकार में सचिवालय से नोटों के बंडल और सोना उगल रहा हैं।जनता भ्रष्टाचार का तांडव उनकी आंख के नीचे हो रहा है।प्रदेश सरकार ने साढे चाल साल जनता को किया आहत, चुनावी साल में राहत का कर रहें है ढोंग, जनता है सब जानती है ।यह सरकार जब से सत्ता में आई है, कुर्सी के चक्रव्यूह में ही फंस कर रही गई, ऐसे में घोषणा पत्र में किए वादे कैसे पूरे हो पाते।उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल जनता को सिर्फ आहत ही किया है अब चुनावी साल में राहत कैंप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस वादा करके सत्ता में आने के बाद हमेशा से ही जनता से वादाखिलाफी करती आ रही है।आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और इस बार जादूगर का जादूगर नही चल पाएगा। उन्होंने निवाई मे पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन से भी मुलाकात की।डारडातुर्की में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर के पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत की।इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,विस्तारक विकास शर्मा,नरेश बंसल,अशोक कासलीवाल,सजनी चौधरी, सुभाष गालव,रतनलाल चौधरी,मेघराज जाट,मंडल अध्यक्ष दयाराम जाट,राकेश चंवरिया,बद्री विजय,राजू कश्यप,मनीष सिसोदिया,कमलेश यादव,अनिल पुरोहित,मुरारी शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।
Post a Comment