सगीर अंसारी
मुंबई पुलिस के व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर पर अंधेरी ,कुर्ला सहित पुणे को बम से उड़ाने को लेकर धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को अंबोली पुलिस ने जौनपुर के नेवाड़िया से गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार आरोपी घर की ख़राब आर्थिक परिस्थिति से परेशान था
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई पुलिस के व्हाट्सप्प हेल्पलाइन पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिम्मेदारी मैसेज में अंधेरी ,कुर्ला ओर पुणे को बम से उड़ाने की धमकी दी डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि उसने यह बम धमाके को रोकना के लिए दो लाख रुपये देने की मांग की थी
डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अंबोली पुलिस स्टेशन मे अज्ञात व्याकती के खिलाफ शिकायत दर्ज कर अंबोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप पाटील के नेतृत्व में बनी टीम ने जांच शुरू करते हुए उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित नेवाड़िया पुलिस स्टेशन अंतर्गत इटीबीय गांव से युवक को गिरफ्तार कर मुंबई लाई काफी समय तक मुंबई मे कई जगहों पर नौकरी किया था
जाँच के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर की आर्थिक हालात खराब होने के कारण परेशान था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाते हुए पुलिस से पैसे की मांग की थी उसे मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन नंबर अखबार ओर ट्विटर से मिला था |
Post a Comment