संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई:आर्थिक अपराध शाखा ने माहिम के रेती बंदर इलाके में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये के नकली कॉस्मेटिक्स जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माहिम पुलिस को सौंप दिया है
आर्थिक अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेती बंदर में लैक्मी, लोरियल, होदा ब्यूटी और मेबेलिन जैसी ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली कॉस्मेटिक्स (महिलाओं का मेकअप) बेच रहा है
इस सूचना के बाद आर्थिक विभाग के अधिकारियों व अधिकारियों ने जाल बिछाया और इस कृत्रिम सामान से लदे टेम्पो को रोक कर तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से करीब 18.7 लाख रुपये मूल्य का कृत्रिम सामान मिला. जिसके बाद पुलिस ने टेम्पो के सामान को जप्त कर इसको लाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया और माहिम पुलिस स्टेशनमें मामला दर्ज कर उनके हवाले कर दिया जाँच के दौरान पुलिस को पता चला की यह नकली माल नालासोपारा के एक गोदाम में रखा जाता है
जबकि इस को बनाने का कारखाना वसई में है इस नकली कॉस्मेटिक की सप्लाई मुंबई समेत पूरे प्रदेश के साथ ही गुजरात, दिल्ली समेत कई जगहों पर की जाती है पुलिस ने इस जानकरी मिलने के बाद तीन पुलिस टीम बनाई जिसने नालासोपारा व वसाई में छापा मारकर इस नकली कॉस्मेटिक को बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल व मशीन जप्ती के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
Post a Comment