उपज की मासिक बैठक में पत्रकारिता के मापदंडों पर हुई चर्चा

जनपद शाहजहांपुर से बड़ी खबर




-जलालाबाद, पुवायां और कलान तहसील के संयोजक बनाये गए

आज उ.प्र. एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ साथ पत्रकार हितों को लेकर 4 प्रस्ताव रखे गए। बैठक में पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता के मापदंडों पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में पत्रकार दीपक साहू को संगठन का सोशल मीडिया की टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा पत्रकार आनंद शर्मा और जीशान खान को यूनियन में शामिल कर सदस्यता दिलवाई गई। पदाधियारियों ने सभी को फूलमाला पहनाकर बधाई दी गई। कलान तहसील के प्रदीप सिंह को और पुवायां तहसील के नवीन मिश्रा को संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार हित में चार प्रस्ताव रख चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की मांग को रखा गया । इस दौरान उपज के संरक्षक बलराम शर्मा, सर्वेश मिश्रा , जिला प्रभारी राम मिश्रा, जिला महामंत्री रोहित यादव, कोषाध्यक्ष मयंक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविंद अवस्थी, मनोज मिश्रा, सुशील शुक्ला, दीपक दीक्षित, जिला सह प्रभारी अरविंद त्रिपाठी, कमल सिंह , सोशल मीडिया टीम प्रभारी दीपक साहू, महानगर अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह रानू, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श मिश्रा, सदर सचिव शुभम पांडेय, रोचक अग्निहोत्री, अरुण बॉथम आदि पत्रकार लोग मौजूद रहे।

             जनपद शाहजहांपुर से 
रिपोर्टर अभिषेक कश्यप 

Post a Comment

Previous Post Next Post