ठेकमा आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र ग्राम ज्यूली निवासी प्रमोद सरोज38 पुत्र स्वर्गीय विदेशी सरोज अपने साढू को उनके घर बिजौली छोड़कर अपने घर शाम 7 बजे ज्यूलि के लिए जा रहे थे जैसे बादिल बाबा बेसो नदी के पास पहुंचे बाइक लहरा कर डिवाइडर में टकरा गई और घटनास्थल पर मौत हो गई इसकी सूचना राहगीरों ने ठेकमा चौकी प्रभारी भगत सिंह को दिए मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इसकी जानकारी परिजनों को मिली परिजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह पर पहुंचे पत्नी को खबर लगी की उनके पति अब इस दुनिया में नहीं उनका रो-रोकर बुरा हाल है मृतक के पास एक लड़का दो लड़की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा
#accident #azamgarh
संवाददाता लालमन यादव
Post a Comment