सरायमीर थाना पुलिस ने बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।


सरायमीर थाना पर दिनांक 24/06/2023 को ग्राम सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी ने तहरीर दी कि सुरेन्द्र यादव पुत्र राकेश यादव सा0 चकिया दुवेरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उसकी बहन को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया तथा अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर जान से मारने की बात कही। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर सरायमीर थाना स्थानीय मु0अ0सं0- 179/2023 धारा 376, 506 भा0द0वि0 व 67(B) IT के तहत मुकदमा दर्ज विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रोक थाम, वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 26/06/2023 को सरायमीर थाना प्रभार विवेक कुमार पाण्डेय ने कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल अतुल प्रताप सिंह, कांस्टेबल यशवन्त कुमार के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि धारा 376, ,506 भा0द0वि0 व 67(B) IT ACT से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र राकेश यादव सा0 चकिया दुवेरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ खपड़ागांव चौराहा के पास खड़ा कही जाने के फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सुरेन्द्र यादव को गिरफतार कर स्थानीय थाना में लाकर सम्बंधित धारा में न्यायालय भेजा।
मोहम्मद यासिर सरायमीर रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post