टँकी लगाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की लाठियों से पीटपीट कर हत्या,आँखे भी फोड़ी।



यूपी 
के शाहजहांपुर में पानी की टंकी लगाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने वृद्ध किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी यही नही बताया जा रहा की उसकी दोनों आंखे भी फोड़ दी है।घटना के बाद से पूरे गॉव में हड़कंप मच गया।तो वही सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने वृद्ध किसान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

#दअरसल घटना थाना तिलहर के सुनौरा अजमतपुर गांव की है जहां किसान अशोक अपने चबूतरे पर पानी की टंकी लगवा रहे थे इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दबंगो से अशोक का टँकी लगवाने को लेकर विवाद करने लगे।इसी विवाद में पड़ोसियों ने अशोक को पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया यही नही बताया जा रहा है कि उसकी आंखें भी फोड़ दी। परिजनों ने पुलिस की सहायता से घायल अशोक को पास के अस्पताल में भर्ती किया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post