अंतविधि में शामिल नहीं होने से नाराज रिश्तेदारो ने की महिला की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार


संवाददाता,,,नफीस खान 

मुंबई: पूर्व उपनगर के देवनार छेत्र में अपने परिजन के अंतविधि में शामिल नहीं होने वाली एक रिश्तेदार महिला की 4 लोगो ने पीट पीट कर उसकी हत्या करदी साथ ही एक महिला जख़्मी हो गई देवनार पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के तहत  मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

 गौरतलब है की देवनार पुलिस की हद में रहने वाली एक महिला अपने एक रिश्तेदार की अंतविधि में शामिल नहीं हुई थी।जिसका द्वेष कर उक्त मृतक के परिजनों ने उस महिला के साथ हुज्जत किए। धीरे बात इतना बढ़ गई की वे लोग ने मिलकर उस महिला की बुरी तरह पिटाई की उसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो वे लोगो ने धारदार हथियार से महिला पर वार कर दिया।जिसके चलते पीड़ित महिला गंभीर जख्मी होकर बेहोश हो गई

जिसे फ़ौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उसके अलावा एक अन्य महिला भी घायल हो गई है।इस मामले में देवनार पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर धारा302,307,323,504,34 के तहत दर्ज कर कृष्णा बाबू पवार (28),जगमित्र दगडू भोसले (35),अनिता जगमित्र भोसले (32), आतेशा कृष्णा पवार (25) को गिरफ्तार किया है।पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत ने बताया की हमारी पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामले की अधिक जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले के मार्गदर्शन में पुलिस कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post