रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पीड़ित के 2 पडोसी गिरफ्तार


संवाददाता,,,नफीस खान 

मुंबई: विक्रोली में अपनी ही पड़ोसन के साथी बलात्कार व उसकी अश्लील फोटो से ब्लैकमेल अधिक सेक्स की मांग करने के आरोप में पार्कसाइट पुलिस ने 35 वर्षीय व्यक्ति और उसके 24 वर्षीय दोस्त जोकि महिला के पडोसी है को आईपीसी की धाराओं के तहत बलात्कार, एक महिला की शील भंग करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता एक 23 वर्षीय महिला है जिसने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी जो उसके पति का दोस्त है अक्सर घर आता था लेकिन जुलाई 2022 में जब उसका पति काम पर चला गया तो उसके पड़ोसी ने उसे प्रपोज किया।

शिकायकर्ता महिला ने कहा कि उसने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन कुछ दिनों बाद उसके घर में कपड़े धोते समय आरोपी ने उसके दरवाजे की घंटी बजाई और जब उसने उसे खोला तो उसने जबरन उसके कपड़े उतारे और उसके मना करने के बावजूद यौन संबंध बनाए। उसने कहा कि उसने उसका गला दबा दिया ताकि वह चिल्लाए नहीं उसके साथ बलात्कार किया और चला गया।

पीड़िता काफी सदमे में थी और उसने अपने पति को कुछ भी नहीं बताया लेकिन तीन दिन बाद आरोपी फिर से उसके पति की अनुपस्थिति में उसके घर में घुस आया और उसने वीडियो कॉल कर उसके पति को सब कुछ बता देने की धमकी दी और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया।एक अधिकारी ने कहा। आरोपी ने उसका नग्न वीडियो बना लिया और बाद में उसने इस वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया जिससे तंग आकर महिला ने पार्कसाइड पुलिस से संपर्क किया पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post