नगर निगम अयोध्या द्वारा आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना

अयोध्या

नगर निगम अयोध्या द्वारा आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना
को लेकर शहर के हाईवे स्थित एक निजी होटल मे प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपना संकल्प पत्र पत्रकारों के बीच रखा।पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने ने कहा कि 100 के बाद नगर निगम की सूरत व सीरत बदल जाएगी।इस मौक़े नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ -साथ नव निर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहे। वही संकल्प पत्र पर जारी करते हुए भाजपा मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अगले 100 दिनों तक नगर निगम अयोध्या के द्वारा योजना बनाकर एक संकल्प पत्र रखा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अगले 100 दिन मे लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन लक्ष्यों के द्वारा नगर निगम की सूरत व सीरत बदल जाएगी।उन्होंने कहा कि अयोध्या की स्मार्ट सड़के बनाई जाएगी।वही कहा कि कर विभाग के द्वारा नगर निगम में छह माह से अधिक समय से लंबित विवादित/ नामांतरण के प्रकरणों को 100 दिन में निस्तारण किया जाएगा।इसके अतिरिक्त समयावधि पूर्ण कर चुके अविवादित नामांतरण प्रकरणों को युद्ध स्तर पर 01माह मे निस्तारित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग-डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हेतु ऑनलाइन मानीटरिंग व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए भवनों पर 31 जुलाई 2023 तक क्यूआर कोड स्थापित कर दिए जाएगा।

महंत गिरीश पति त्रिपाठी मेयर नगर निगम

Post a Comment

Previous Post Next Post