समाजवार्दी पार्टी ने रचा इतिहास आजमगढ

आजमगढ़ नगर पालिका पर सरफराज मंजूर ने फहराया परचम, नवगठित नगरपालिका बिलरियागंज पर सपा की मीना सरोज और मुबारकपुर पर निर्दल डा. सबा शमीम जीतीआजमगढ़। जिले में 16 नगर निकायों के लिए हुआ चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। पार्टी इस को 2024 के लोकसभा चुनाव के रिहर्सल के रूप में लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतरी थी। टिकट बंटवारे के बाद उपजे गतिरोध से भाजपा को तगड़ा झटका लगा। उसे 16 में से मात्र एक सीट पर जीत मिली। 10 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया। वहीं सपा के खाते में पांच सीटें आईं। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ सीट पर काफी मशक्कत के बाद साइकिल दौड़ गई। सपा प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया। साइकिल की रफ्तार से जहां भाजपा का कमल मुरझा गया, वहीं भारत रक्षा दल का हथौड़ा टूटकर बिखर गया। आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन नगर पालिका सीट पर हासिल करने की कसक हमेशा सालती थी। इस बार के चुनाव में सपा की यह मुराद पूरी हो गई। इस बार नगर पालिका के चुनाव में सपा की साइकिल इतनी तेज दौड़ी कि हर कोई पस्त हो गया। साइकिल एक बार आगे निकली तो उसने किसी को अपने पास नहीं फटकने दिया। मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सरफराज आलम को विजेता घोषित किया गया। सरफराज को 13607 मत, भारत रक्षा दल के प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को 12764 और भाजपा के अभिषेक जायसवाल दीनू को 12598 वोट मिले। इस प्रकार सपा के सरफराज आलम ने 843 मतों से जीत हासिल की। 

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद पद के लिए कुल 109 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें मतगणना के बाद एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज था। जबकि सभासद में 109 में से 25 प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज सजा। बाकी के प्रत्याशियों को मायूसी हाथ लगी। जिसे जनता जनार्दन ने स्वीकार नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी 16 नगर निकायों में मात्र एक सीट महराजगंज पर ही कब्जा जमाने में कामयाब रही। जबकि सपा ने आजमगढ़ नगर पालिका और नवगठित नगर पालिका बिलरियागंज के साथ नगर पंचायत अजमतगढ़, अतरौलिया और नव गठित नगर पंचायत जहानागंज पर कब्जा जमाया। वहीं नगर निकाय की 10 सीटों पर निर्दलियों का कब्जा रहा। जिसमें मुबारकपुर नगरपालिका भी शामिल रही। वहीं नगर पंचायतों में निजामाबाद, मेंहनगर, जीयनपुर, लालगंज, फूलपुर, माहुल, बूढ़नपुर, मार्टीनगंज, सरायमीर में निर्दलियों के हाथ बाजी लगी। बिलरियागंज नगर पंचायत का विस्तार कर इसे नगरपालिका बनाया गया। इस नगर पालिका के लिए पहली बार अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सपा की मीना सरोज ने भाजपा की मंजू देवी को हराकर कब्जा जमाया। इस दौरान एआईएमआईएम की कौशिल्या और बसपा की सुरसति ने भी जमकर लड़ाई लड़ी। बिलरियागंज जबसे नगर पंचायत बनी तबसे लेकर अब तक इस सीट पर भाजपा कब्जा नहीं जमा सकी है।नगर पालिका बनने के बाद भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाने का मंसूबा बनाया था। जिसके लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाया। सपा ने मीना सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में सपा की मीना सरोज को 12674 मत, भाजपा की मंजू देवी को 9502 मत, बसपा की सुरसति को 8479 मत, एआईएमआईएम की कौशिल्या को 8190 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस की प्रभा को मात्र 767 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सपा की मीना सरोज ने सबको पछाड़ते हुए 3172 मतों से जीत हासिल की। इस जीत के। साथ ही सपा ने भाजपा के बिलरियागंज नगर पालिका पर कब्जा जमाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया।आजमगढ़ नगरपालिका सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है। सपा के सरफराज आलम ने निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को हराया। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। सपा के सरफराज आलम को 13607 वोट मिला। निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को 12764 मत मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल को 12598 वोट प्राप्त हुआ। बहुजन समाज पार्टी के रमेश निषाद 3044 मत पाकर चौथे नंबर पर रहे। कांग्रेस के रविकांत त्रिपाठी को मात्र 498 मत मिला। निर्दलीय गोविंद दूबे को 943 मत, पदमाकर लाल वर्मा को 1728 मत पाकर पांचवे स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा ने श्वेता जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने निर्णय को सही ठहराते हुए भाजपा के झंडे को बुलंद किया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्वेता जायसवाल को 2811 मत, सपा की नूरजहां को 1659 मत और निर्दल प्रत्याशी मीना को 1493 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्वेता जायसवाल ने 1152 मतों से जीत हासिल की। मुबारकपुर नगरपालिका सीट पर सपा और निर्दल प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। निर्दल प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष की पुत्री सबा शमीम ने एक बार बढ़त बनाई तो आगे ही रही। अंत में उन्होंने सपा और भाजपा को हराते हुए इस कुर्सी को अपने कब्जे में किया। 2022 में मुबारकपुर नगर पालिका सीट जीतने वाली सपा ने इस बार भी खूब जोर लगाया। 

भाजपा ने भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन डा. शमीम की पुत्री सबा शमीम मैदान में उतरी थीं। शनिवार को हुई मतगणना में सबा शमीम शुरू से ही सपा और भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ती नजर आई। जब एक बार उन्होंने बढ़त बनाई तो वह उनसे आगे ही निकलती चली गईं। मतगणना जब समाप्त हुई तो सबा शमीम को कुल 22719 मत, सपा की तैय्यबा अंजुम को 12595 मत और भाजपा को 11353 मत प्राप्त हुए थे। इस प्रकार सब शमीम ने 10124 मतों से विजयी घोषित हुई।जिले की दूसरी नगर पालिका मुबारकपुर में निर्दल प्रत्याशी ने एक तरफा मुकाबले में जीत हासिल की है। यहां निर्दल प्रत्याशी सबा समीम ने करीब दस हजार के बडे अंतर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। जिले में पहली बार सबसे कम उम्र की नगर पालिकाध्यक्ष सबा समीम चुनी गई है। उन्होने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तैयबा अजुम को पराजित कर दिया है। 

वही भाजपा प्रत्याशी तमन्ना बानों को तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा। बतातें चलें कि नवनिर्वाचित निर्दल प्रत्याशी सबा समीम पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डा0 षमीम की बेटी है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डा. शमीम अहमद तीन बार नगर पालिका मुबारकपुर का चुनाव जीत चुके है। जीत के बाद उत्साह लबरेज नवनिर्वाचित सबा समीम पालिका से भ्रष्टाचार, शुद्व पेयजल, स्वच्छता के साथ ही विकास करने का संकल्प लिया और नगर पिलका मुबारकपुर के सभी नगरवासियों को धन्यवाद दिया। नगर पंचायत मेंहनगर सीट के लिए हुई मतगणना में जीत निर्दलीय के हाथ लगी। 

इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कौशिल्या को 3741 मत, बसपा की सुनीता को 3450 मत, भाजपा की गुलइचा को 387 मत, कांग्रेस की सुशीला को 55 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा पर कुल 21 लोगों ने मत दिया। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी कौशिल्या को 291 मतों से विजयी घोषित किया गया। जीयनपुर नगर पंचायत में सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 1458 मत, निर्दल नर्मदा को 1366 मत, बसपा के सैय्यद मोहम्मद मेंहदी को 1030 मत और भाजपा की मंजू राय को 685 मत प्राप्त हुए। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 92 मतों से विजयी घोषित किया गया। अतरौलिया में सपा के सुभाष चंद जायसवाल ने जीत दर्ज की है।
बहुजन समाज पार्टी के रमेश निषाद 3044 मत पाकर चौथे नंबर पर रहे। कांग्रेस के रविकांत त्रिपाठी को मात्र 498 मत मिला। निर्दलीय गोविंद दूबे को 943 मत, पदमाकर लाल वर्मा को 1728 मत पाकर पांचवे स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा ने श्वेता जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने निर्णय को सही ठहराते हुए भाजपा के झंडे को बुलंद किया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्वेता जायसवाल को 2811 मत, सपा की नूरजहां को 1659 मत और निर्दल प्रत्याशी मीना को 1493 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्वेता जायसवाल ने 1152 मतों से जीत हासिल की। मुबारकपुर नगरपालिका सीट पर सपा और निर्दल प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। निर्दल प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष की पुत्री सबा शमीम ने एक बार बढ़त बनाई तो आगे ही रही। अंत में उन्होंने सपा और भाजपा को हराते हुए इस कुर्सी को अपने कब्जे में किया। 2022 में मुबारकपुर नगर पालिका सीट जीतने वाली सपा ने इस बार भी खूब जोर लगाया। 

भाजपा ने भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन डा. शमीम की पुत्री सबा शमीम मैदान में उतरी थीं। शनिवार को हुई मतगणना में सबा शमीम शुरू से ही सपा और भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ती नजर आई। जब एक बार उन्होंने बढ़त बनाई तो वह उनसे आगे ही निकलती चली गईं। मतगणना जब समाप्त हुई तो सबा शमीम को कुल 22719 मत, सपा की तैय्यबा अंजुम को 12595 मत और भाजपा को 11353 मत प्राप्त हुए थे। इस प्रकार सब शमीम ने 10124 मतों से विजयी घोषित हुई।जिले की दूसरी नगर पालिका मुबारकपुर में निर्दल प्रत्याशी ने एक तरफा मुकाबले में जीत हासिल की है। यहां निर्दल प्रत्याशी सबा समीम ने करीब दस हजार के बडे अंतर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। जिले में पहली बार सबसे कम उम्र की नगर पालिकाध्यक्ष सबा समीम चुनी गई है। उन्होने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तैयबा अजुम को पराजित कर दिया है। 

वही भाजपा प्रत्याशी तमन्ना बानों को तीसरे स्थान पर संतोष करना पडा। बतातें चलें कि नवनिर्वाचित निर्दल प्रत्याशी सबा समीम पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डा0 षमीम की बेटी है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डा. शमीम अहमद तीन बार नगर पालिका मुबारकपुर का चुनाव जीत चुके है। जीत के बाद उत्साह लबरेज नवनिर्वाचित सबा समीम पालिका से भ्रष्टाचार, शुद्व पेयजल, स्वच्छता के साथ ही विकास करने का संकल्प लिया और नगर पिलका मुबारकपुर के सभी नगरवासियों को धन्यवाद दिया। नगर पंचायत मेंहनगर सीट के लिए हुई मतगणना में जीत निर्दलीय के हाथ लगी। 

इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कौशिल्या को 3741 मत, बसपा की सुनीता को 3450 मत, भाजपा की गुलइचा को 387 मत, कांग्रेस की सुशीला को 55 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा पर कुल 21 लोगों ने मत दिया। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी कौशिल्या को 291 मतों से विजयी घोषित किया गया। जीयनपुर नगर पंचायत में सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 1458 मत, निर्दल नर्मदा को 1366 मत, बसपा के सैय्यद मोहम्मद मेंहदी को 1030 मत और भाजपा की मंजू राय को 685 मत प्राप्त हुए। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 92 मतों से विजयी घोषित किया गया। अतरौलिया में सपा के सुभाष चंद जायसवाल ने जीत दर्ज की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post