संवाददाता,,, नफीस खान
मुंबई:शहर में शराब के नशे में धुत यात्रियों को अपनी ऑटो रिक्शा में बैठाकर लूटने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक को एमएचबी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है
एमएचबी पुलिस ने 43 वर्षीय राकेश बर्जे की शिकायत के बाद कार्रवाई की है एमएचबी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बर्जे उक्त रिक्शा में शराब पीने के बाद घर जाने के लिए आरोपी की रिक्शा में बैठा और अपने घर के करीब पहुंचने के बाद उसने रिक्शा को छोड़ दिया
आगे जाकर जब बर्जे को पता चला कि उसने अपना मोबाइल फोन ऑटो-रिक्शा के अंदर छोड़ दिया तो वह फ़ौरन वहा वापस आया जहाँ रिक्शा छोड़ा था तब तक देर हो गई क्योंकि रिक्शा चालक फोन चुराने के इरादे से वहा से भाग निकला
पुलिस ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद उन्होंने ऑटो के मालिक का पता लगाया और उस व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय दिनेश ब्रजराज के रूप में की। पुलिस ने सोमवार को जाल बिछाया और उसे 30 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया
Post a Comment