संवादाता अशोक विश्वकर्मा
गोसाई की बाजार आजमगढ़।
मेहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर में बीती रात चोरों ने हरिश्चन्द्र यादव पुत्र स्व० राम शरन यादव के मकान में देर रात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया ।यह बड़ी चोरी है जिसमे 1 लाख 20 हजार रुपया नगद , चार पेटी व एक गोदरेज आलमारी जिसमे लाखो के महंगे गहने कपड़े रखें हुए थे । पीड़ित हरिश्चन्द्र यादव ने चोरी की सूचना पुलिस को दी, पुलिस सीआइडी डॉग के साथ मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई, बताया गया कि हरिश्चन्द्र यादव गांव से बाहर नहर किनारे अपना मकान बना कर रहते है यह मेहनगर में फिनो बैंक में काम कर अपनी रोजी रोटी चलाते है। प्रतिदिन की भांति खाना, पीना खाकर बाहर सो गये, मौके का फायदा उठा कर चोरों छत के बारजा के सहारे चढ़कर घर में घुस गये।बड़े ही आराम से चोरी करके निकल गये सुबह पांच बजे जब घर की औरतें उठी तब पता चला कि घर में चोरी हुई है।जब बाहर आयी तो घर से लगभग तीन सौ मीटर घर से पुरब सीवान में कुछ ही दूर पर टूटी हुई चार पेंटी व एक गोदरेज की आलमारी को देखकर सन्न रह गई । घर के पुरूषों को जानकारी दी , जानकारी होते ही घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। उपनिरीक्षक अश्विनी मिश्रा ने बताया कि लगभग चार से पांच लाख की हुई है चोरी हरिश्चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
Post a Comment