डुग्गी पिटवा कर दहेज़ आरोपी के घर 82 की नोटिस चस्पा


संवादाता मोहम्मद यासिर

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने डुग्गी पिटवा कर दहेज़ आरोपी के घर 82 की नोटिस चस्पा की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद खालिद पुत्र मोलवी नियाज़ ग्राम फत्तनपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ के विरुद्ध गाजिपुर अपर सिविल न्यायालय ने वारंट व धारा 82 की नोटिस जारी किया। जिसको लेकर सरायमीर थाना एसआई हृदयानंद पाठक ने आरोपी के घर पहुंचे जहां पर मालूम हुआ कि आरोपी विदेश में है। उसके बाद पुलिस ने डुग्गी पिटवा कर आरोपी के घर व सार्वजनिक स्थानों पर धारा 82 की नोटिस चस्पा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post