संवाददाता रिंकू शर्मा
एटा उत्तर प्रदेश शिवा चौधरी के संदिग्ध में जनपद एटा के विभिन्न स्थानों जैसे नदरई, थाना मलावन, आगरा रोड, यादव नगर, डाक बबलिया पर सूट हुई फिल्म देशभर में जल्दी रिलीज होने जा रही फिल्म ‘औहाम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. शिवा चौधरी ने बताया कि इस फिल्म की स्थानीय जगहों पर शूटिंग संभव करवाने में मेरे सहयोगी विशाल तूफानी तथा जनपद एटा के पुलिस प्रशासन द्वारा हमारा पूरा सहयोग किया गया इसी वजह से हम जनपद को पहली बार किसी बड़े पर्दे पर दिखाने में सक्षम रहें इस खास मौके पर फिल्म के तमाम कलाकार और फिल्म के मेकर्स भी मौजूद थे. इस फिल्म में कई नए चेहरे सशक्त किरदारों में दिखाई देंगे जिनमें वरुण सूरी, हृदय सिंह और दिव्या मलिक का नाम शुमार है. यह एक क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प है, एक ऐसी कहानी जो दर्शकों को अंत तक जकड़कर रखने में कामयाब होती है.अंकित हंस द्वारा निर्देशित और मुकुल और हृदय सिंह द्वारा लिखित ‘औहाम’ एक गुमशुदा मां की तलाश पर आधारित फिल्म है. जिसकी कहानी अनसुलझे सवालों के साथ आगे बढ़ती है और फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी अंत तक बनाए रखती है. रोमांस से भरपूर इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में ख़ासी उत्सुकता देखी जा रही है. सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर 'औहाम' क्या है? 'औहाम' की कहानी शिवा और रिया नाम के कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग जाते हैं. शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी रहने लगते हैं। और उन्हें जल्द ही एक बेटी होती है जिसका नाम दोनों श्रेया रखते हैं. एक दिन अचानक से शिवा की पत्नी रिया गायब हो जाती है, जिसकी तलाश करते हुए वह शिकायत लेकर एक बेहद चालाक पुलिस वाले यशवंत के पास पहुंचता है.
रिया की तलाश के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती है जो सभी की कल्पनाओं से बाहर होती हैं. क्या शिवा को रिया वापस मिल जाएगी या फिर वह हमेशा के लिए कहीं खो जाती है? इससे अनसुलझी पहेली को जानने के लिए 26 मई का इंतजार कीजिए जब यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माता रिचा गुप्ता ने दर्शकों को थ्रिलर सस्पेंस का एक अलग अनुभव देने की खातिर 'औहाम' में कुछ जबरदस्त सस्पेंस करें
Post a Comment